जेल से रिहाई के बाद मोनू सिंह का काफिला,खाकी का नहीं दिखा डर
वर्चस्व और शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देखा जा रहा है ,समर्थकों ने निगोही में आतिशबाजी कर करा स्वागत
शाहजहांपुर।निगोही में कुछ माह पहले प्राइवेट बस संचालन को लेकर दो गुटों के बीच हुए विवाद और फायरिंग के मामले में जेल भेजे गए मोनू सिंह की दो दिन पहले बरेली जेल से रिहाई के बाद निगोही में समर्थकों के साथ जोरदार स्वागत किया गया। रिहाई के बाद मोनू सिंह सैकड़ों समर्थकों और वाहनों के काफिले के साथ निगोही पहुंचे।
बताया जाता है कि बस संचालन को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया था कि फायरिंग तक की नौबत आ गई थी।मामले में बरेली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया था और उन्हें जेल भेज दिया गया था।
मोनू सिंह के जेल से बाहर आने के बाद समर्थकों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। इसके बाद बड़ी संख्या में वाहनों के काफिले के साथ निगोही पहुंचकर समर्थकों ने शक्ति प्रदर्शन किया।
रिहाई के बाद निकले इस काफिले को निगोही में वर्चस्व और शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देखा जा रहा है।
क्या, पुलिस-प्रशासन की ओर से पूरे घटनाक्रम पर नजर रखी जा रही है।स्थानीय लोगों के बीच भी इस शक्ति प्रदर्शन को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं।लोगों को कह रहा है योगी के पुलिस का नहीं दिख रहा है डर

एक टिप्पणी भेजें