Type Here to Get Search Results !

फेसबुकिया जहर के सौदागरों का नंगा नाच पत्रकारों को दलाल कहने वाले इन संस्कारहीन सूपनखाओं का हिसाब कब करेगी पुलिस?

India100news 0

 फेसबुकिया जहर के सौदागरों का नंगा नाच पत्रकारों को दलाल कहने वाले इन संस्कारहीन सूपनखाओं का हिसाब कब करेगी पुलिस?


शाहजहाँपुर। जनपद में आजकल कुछ ऐसे नये नवेले बुद्धिजीवी पैदा हो गए हैं, जिनके पास मोबाइल और इंटरनेट तो आ गया है, लेकिन अकल और तमीज का आज भी अकाल पड़ा है। खुदागंज और मिर्जापुर के इन दो नमूनों ने अपनी गंदी जुबान से पत्रकारों के खिलाफ जो कीचड़ उछाला है, उसे देखकर गंदी नाली का कीड़ा भी शर्मा जाए।



जिनकी अपनी औकात मोहल्ले के फटे पोस्टर जैसी भी नहीं है, वे आज समाज के प्रहरी पत्रकारों के चरित्र का ऑडिट कर रहे हैं। फेसबुक की दीवार पर भौकाल टाइट करने वाले इन शूरवीरों को शायद ये गलतफहमी है कि पत्रकार की कलम सिर्फ अखबार भरती है। अरे ओ अल्पज्ञानी' कीड़ो...ये कलम जब किसी के पापों का चिट्ठा खोलती है, तो अच्छे-अच्छों के पसीने पैरों के रास्ते निकल जाते हैं। पत्रकारों को कुत्ते और बिकाऊ कहने वालों, तुम्हारी सात पुश्तें भी उस सच्चाई की स्याही का भार नहीं उठा पाएंगी जिसे एक पत्रकार हर रोज अपने खून से सींचता है।


ऑल इंडियन प्रेस जर्नलिस्ट एसोसिएशन (AIPJA) ने पुलिस कप्तान के दरवाजे पर दस्तक देकर चेतावनी दे दी है। अब सवाल यह है कि जिला प्रशासन इन मानसिक दिवालियों का इलाज कब करेगा? क्या पुलिस सिर्फ कागजी घोड़े दौड़ाएगी या इन दूषित मानसिकता के वाइरस को जेल के सींखचों के पीछे क्वारंटाइन करेगी?


कलम के सिपाहियों में जबरदस्त रोष है। अगर इन फेसबुकिया जहरीले सांपों का फन नहीं कुचला गया, तो पत्रकार समाज प्रशासन को यह याद दिलाने में देर नहीं करेगा कि लोकतंत्र का चौथा स्तंभ अगर हिल गया, तो प्रशासन की कुर्सियां भी सुरक्षित नहीं रहेंगी। साहब अब आश्वासन नहीं, इनका परमानेंट सेटलमेंट चाहिए ताकि भविष्य में कोई भी ऐरा-गैरा नत्थू-खैरा पत्रकारों की गरिमा की तरफ देखने का दुस्साहस न कर सके।


शाहजहाँपुर पुलिस Chief Minister Office Uttar Pradesh UP Police IPS Ajay Sahni Dig Range Bareilly MYogiAdityanath DGP Office, Lucknow, U.P. 


#कलम_का_कहर #ऐप्जा_मैदान_में #JournalistPride #ActionAgainstAbusers #ShahjahanpurUpdate

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.