#लखीमपुर खीरी जिले में 2 मई से 3 मई तक चलेगा खास अभियान !
जिले में ट्रैफिक नियमों के पालन को सख्ती से लागू कराने के लिए मई में विशेष अभियान चलाया जाएगा।
क्षेत्राधिकारी यातायात द्वारा जारी किए गए आदेश के अनुसार 2 मई से 3 मई 2026 तक दोपहिया वाहनों, खासकर बुलेट और स्पोर्ट्स बाइक में मॉडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न और हूटर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
इस संबंध में सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि अपने-अपने क्षेत्रों में अभियान चलाकर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें।
यातायात विभाग द्वारा दो दिन इस अभियान को चलाने की बात कही गई है।

