NEET-UG 2026: 3 मई को 7 केंद्रों पर होगी परीक्षा, प्रशासन ने कसी कमर
शाहजहांपुर। जनपद में 3 मई 2026 को आयोजित होने वाली NEET (UG)-2026 परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
प्रशासन की ओर से सात परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। प्रत्येक केंद्र पर पुलिस बल की तैनाती के साथ ही संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी रोकने के लिए सतत मॉनिटरिंग की व्यवस्था की गई है। स्वास्थ्य सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए चिकित्सा टीमों को अलर्ट पर रखा गया है। साथ ही निर्बाध विद्युत आपूर्ति और इंटरनेट सेवा सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभागों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं, ताकि परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की तकनीकी बाधा उत्पन्न न हो। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षार्थियों को सुरक्षित, पारदर्शी और सुचारू वातावरण उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। सभी केंद्रों पर व्यवस्थाओं की नियमित समीक्षा की जा रही है। प्रशासन ने सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए शुभकामनाएं देते हुए समय से केंद्र पर पहुंचने और निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।
DM Shahjahanpur Dharmendra Pratap Singh

