Type Here to Get Search Results !

थाना रामचन्द्र मिशन पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत अभियोग में वांछित 03 शातिर अभियुक्तगण व 01 बाल अपचारी को चोरी की गई 01 अदद स्विफ्ट कार के साथ किया गया गिरफ्तार,,

India100news 0

 थाना रामचन्द्र मिशन पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत अभियोग में वांछित 03 शातिर अभियुक्तगण व 01 बाल अपचारी को चोरी की गई 01 अदद स्विफ्ट कार के साथ किया गया गिरफ्तार,,


#शाहजहांपुर_थाना_रामचन्द्र_मिशन पर वादी मुकदमा निखिल गुप्ता पुत्र प्रदीप गुप्ता निवासी मोहल्ला रेती थाना रामचन्द्र मिशन जनपद शाहजहाँपुर द्वारा थाना रामचन्द्र मिशन पर दी गयी तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 85/26 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया,,



मुकदमा उपरोक्त की विवेचना के दौराने दिनांक 30.04.26 को समय करीब 10.20 बजे अभियुक्त 1. राजा पुत्र बबलू निवासी मो0 अहमदपुर रेती थाना रामचन्द्र मिशन जिला शाहजंहापुर उम्र करीब 20 वर्ष को मस्कन से व समय करीब 10.30 बजे अभियुक्त 2. विशाल पुत्र बबलू निवासी मो0 अहमदपुर रेती थाना रामचन्द्र मिशन जनपद शाहजंहापुर उम्र करीब 20 वर्ष को मस्कन से व समय करीब 10.40 बजे अभियुक्त 3. रितिक जोशी पुत्र नन्हे जोशी निवासी मो0 अहमदपुर रेती थाना रामचन्द्र मिशन जनपद शाहजंहापुर उम्र करीब 19 वर्ष को मस्कन से 4. बाल अपचारी को दिनांक 29.04.26 समय करीब 22.30 बजे मस्कन से नियमानुसार पुलिस अभिरक्षा मे लिया गया, गिरफ्तार अभियुक्तों/बाल अपचारी से पूछताछ एवं उनकी निशानदेही पर चोरी की गयी एक मोटरसाइकिल बरामद की गयी । बरामदगी के आधार पर अभियोग में धारा 317(2) बीएनएस की वृद्धि कर, अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है । गिरफ्तार तीनों बालिग अभियुक्तों को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। नाबालिग (बाल अपचारी) के संबंध में विधिक प्रावधानों के अनुरूप आवश्यक कार्यवाही करते हुए उसे संरक्षण में लेकर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है,,

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.