लखनऊ
योगी सरकार में एक बार फिर महिला सशक्तिकरण की उड़ाई गई धज्जियां।
*लखनऊ के गऊघाट में महिला से मारपीट का आरोप, कार्रवाई न होने पर उठे सवाल*
लखनऊ। थाना ठाकुरगंज क्षेत्र के गऊघाट चौकी अंतर्गत एक किराए के मकान में रहने वाली आंचल कुमारी नामक महिला ने गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता के अनुसार, सलमान और उसके परिवार के सदस्यों ने उसके साथ बुरी तरह मारपीट की। घटना के बाद महिला ने पुलिस में शिकायत (एप्लीकेशन) भी दी, लेकिन आरोप है कि अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
महिला का कहना है कि घटना के दौरान उसे शारीरिक रूप से काफी नुकसान पहुंचा और वह दहशत में है। उसने स्थानीय पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।
इस घटना के बाद क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।
पीड़िता ने प्रशासन से जल्द से जल्द आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

