कोई टाइटल नहीं

0 India100news

 बिहार में 19 हजार कारतूस तस्करी का UP कनेक्शन: बदायूं गन हाउस पर पुलिस की रेड, संचालक से पूछताछ


बदायूं। बिहार में 19 हजार से अधिक कारतूसों की तस्करी का मामला सामने आने के बाद इसकी जांच के तार बदायूं से जुड़ गए हैं। मंगलवार को बिहार पुलिस की टीम कारतूसों की सप्लाई के स्रोत का पता लगाने बदायूं पहुंची।


यहां रोडवेज बस स्टैंड के पास स्थित बदायूं गन हाउस में छापेमारी की जा रही है। इसके संचालक गुड्डू गाजी से पूछताछ चल रही है। बदायूं के एएसपी सुमेध मिलिंद जाधव के नेतृत्व में पुलिस टीम गन हाउस में जांच कर रही है।


दरअसल, बिहार के भोजपुर जिले में सोमवार को पटना एसटीएफ और भोजपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने कोईलवर थाना क्षेत्र में आरा-पटना एनएच पर तीन अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया था।


इनके कब्जे से अलग-अलग बोर के करीब 19,200 कारतूस, एक पिस्टल और मैगजीन बरामद हुई थी। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान सारस कुमार, लल्टू कुमार और चंदन तिवारी के रूप में हुई है।

बिहार पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि कारतूसों की खेप उत्तर प्रदेश के बदायूं से बिहार ले जाई जा रही थी। इन्हें मुजफ्फरपुर, सीवान, सुपौल और दरभंगा समेत कई जिलों में पहुंचाया जाना था।


अब बदायूं में छापेमारी कर पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि कारतूस किससे खरीदे गए और इस तस्करी नेटवर्क में कौन-कौन शामिल है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

About Us

Developers. Simple and elegant themes for making it more comfortable