कोई टाइटल नहीं

0 India100news

 #हरदोई मेडिकल कॉलेज में सुबह-सुबह प्रिंसिपल का सर्जिकल स्ट्राइक सीएमएस की कुर्सी खाली मिली तो ऑफिस पर जड़ दिया ताला, 8 डॉक्टरों की निकली परेड - मचा हड़कंप


#हरदोई मंगलवार की सुबह, 8:30 बजे जिस मेडिकल कॉलेज में मरीज टाइम पर इलाज के लिए भटकते हैं, वहां के डॉक्टर ही टाइम पर नहीं आते इस बात का खुलासा तब हुआ जब प्राचार्य डॉ. जे.बी. गोगोई खुद औचक निरीक्षण पर निकल पड़े


#सीन नंबर 1: खाली कुर्सी और ताला


#सुबह-सुबह प्राचार्य सीधे सीएमएस के पुराने दफ्तर में घुसे अंदर देखा तो सन्नाटा, कुर्सी खाली सीएमएस डॉ. आदित्य झींगरन नदारद

फोन घुमाया तो उधर से आवाज आई सर राउंड पर हूं


#प्रिंसिपल साहब भड़क गए। बोले राउंड अस्पताल में होता है, ऑफिस खाली छोड़कर नहीं और तुरंत आदेश दिया - पुराने ऑफिस पर ताला लगाओ और सीएमएस साहब अब 5वीं मंजिल वाले नए ऑफिस में बैठेंगे। देखते ही देखते बाबू ने लाकर ताला जड़ दिया हालांकि बाद में ताला खोल दिया गया, लेकिन संदेश साफ था - अनुशासन से कोई समझौता नहीं


#सीन नंबर 2: सीएमएस का दर्द


#उधर सीएमएस साहब ने भी अपनी मजबूरी गिना दी। बोले सर पुराने कमरे में सालों के दस्तावेज हैं, नया कमरा छोटा है और वहां लिफ्ट तक नहीं है। मेरा दिव्यांग बाबू 5 मंजिल सीढ़ी कैसे चढ़ेगा अब सवाल है - लिफ्ट नहीं है तो अनुशासन नहीं रहेगा


#सीन नंबर 3: 8 डॉक्टरों की बंक पार्टी


#इसके बाद प्रिंसिपल ने पूरे अस्पताल का चप्पा-चप्पा छान मारा एक्स-रे से लेकर ब्लड बैंक, फार्मेसी से लेकर OPD तक - जहां-जहां गए, हकीकत सामने आई।


#महिला अस्पताल - 2 डॉक्टर गायब बच्चा वार्ड - 4 डॉक्टर गायब नाक-कान-गला विभाग - 1 गायब सर्जरी विभाग - 1 गायब


#टोटल 8 डॉक्टर बिना बताए गायब

प्रिंसिपल ने तुरंत 8 नोटिस जारी कर दिए लिखा तुम ड्यूटी पर क्यों नहीं हो 24 घंटे में जवाब दो, वरना कार्रवाई तय है


#अस्पताल में मचा हड़कंप


#इस रेड के बाद पूरे मेडिकल कॉलेज में दिनभर खुसुर-पुसुर होती रही। स्टाफ एक-दूसरे से पूछता रहा आज कौन-कौन फंसा


#वहीं मरीजों ने कहा रोज ऐसी ही रेड होनी चाहिए, तभी डॉक्टर टाइम पर मिलेंगे हरदोई मेडिकल कॉलेज में प्रिंसिपल की इस रेड ने बता दिया - अब लेट आना, जल्दी जाना बंद


आपके हिसाब से जो डॉक्टर बिना बताए गायब थे, उन पर क्या कार्रवाई होनी चाहिए कमेंट में लिखें - सस्पेंड होना चाहिए या सिर्फ चेतावनी


#HardoiMedicalCollege #JBGogoi #HardoiNews #DoctorGayab #CMSTalaKand #HardoiKaSach #MedicalCollegeRaid #HardoiHealth #UPNews

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

About Us

Developers. Simple and elegant themes for making it more comfortable