कोई टाइटल नहीं

0 India100news

 **केशव मौर्य के भाषण के बीच युवकों ने उठाया UGC का मुद्दा,


--प्रबुद्ध ब्राह्मण सम्मेलन में हंगामा, भाजपा विधायक हर्षवर्धन वाजपेयी ने युवकों का किया समर्थन


प्रयागराज। प्रबुद्ध ब्राह्मण सम्मेलन में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के भाषण के दौरान UGC के मुद्दे को लेकर हंगामा हो गया। भाषण के बीच दो युवकों ने UGC का मुद्दा उठाते हुए डिप्टी सीएम से जवाब मांगा। इस पर केशव प्रसाद मौर्य ने उन्हें शांत रहने की नसीहत देते हुए कहा, चुप रहो, सब कुछ बोलूंगा। इसी दौरान भाजपा पार्षद विनय मिश्रा ने एक युवक को कथित तौर पर थप्पड़ मार दिया। घटना के बाद सम्मेलन में माहौल गरमा गया। अब घटना का वीडियो सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा तेज हो गई है। थप्पड़ खाने वाले युवक रोहित तिवारी ने कहा कि वह भाजपा से जुड़े हैं और अपनी ही सरकार से सवाल पूछना उनका अधिकार है। उनका कहना था कि UGC जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे पर सरकार से जवाब मांगना गलत नहीं है। वहीं भाजपा विधायक हर्षवर्धन वाजपेयी ने युवकों का समर्थन करते हुए पार्षद की ओर से थप्पड़ मारने की घटना का विरोध किया। सम्मेलन में हुई इस घटना ने भाजपा के भीतर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। अब इस पूरे प्रकरण को लेकर राजनीतिक हलकों में बहस छिड़ गई है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

About Us

Developers. Simple and elegant themes for making it more comfortable