#शाहजहाँपुर: 9 बार के विधायक सुरेश खन्ना के सियासी गढ़ में ताल ठोकेंगे विनय अग्रवाल, टिकट नहीं मिला तो निर्दलीय लड़ेंगे चुनाव*
#शाहजहाँपुर।* शहर विधानसभा सीट से बड़ी सियासी खबर सामने आई है। 9 बार के विधायक और प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना के गढ़ में समाजसेवी विनय अग्रवाल ने ताल ठोकने का ऐलान कर दिया है।
विनय अग्रवाल ने प्रेस वार्ता कर साफ कहा कि जनता के आदेश पर वह 2027 का विधानसभा चुनाव जरूर लड़ेंगे। टिकट मिला तो ठीक, नहीं मिला तो निर्दलीय मैदान में उतरेंगे।
*101 कन्याओं के सामूहिक विवाह के बाद बढ़ा जनाधार*
विनय अग्रवाल ने हाल ही में 101 बहनों का सामूहिक विवाह यज्ञ के रूप में संपन्न कराया था, जिसके बाद से शहर में उनकी चर्चा तेज हो गई। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया, फोन और व्यक्तिगत मुलाकातों में शहर और विधानसभा के गणमान्य लोगों व आम जनता ने उनसे चुनाव लड़ने की मांग की है।
*बोले- पद के बिना सेवा अधूरी*
प्रेस वार्ता में विनय अग्रवाल
@highlight Sumit Gupta Amrik Singh Hameed Hameed
.jpg)
