Type Here to Get Search Results !

स्पेशल कैंपेन 6.0 का समापन, बच्चों ने सीखा कचरा प्रबंधन

admin 0

 स्पेशल कैंपेन 6.0 का समापन, बच्चों ने सीखा कचरा प्रबंधन

शाहजहांपुर-


जनपद में स्पेशल कैंपेन 6.0 के तहत पिछले एक माह से चल रही गतिविधियों का समापन 28 अक्टूबर को किया गया।


अभियान के तहत कचरे को स्रोत पर ही अलग-अलग करने के लिए विद्यालयों में जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गईं। प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर के प्रशिक्षण मॉड्यूल के माध्यम से बच्चों को लाल, हरे, नीले और काले डस्टबिन के सही प्रयोग के बारे में बताया गया। रिड्यूस, री-यूज, री-परपज, रीसाइकिल और रिफ्यूज के 5आर सिद्धांतों के जरिए कचरा कम से कम उत्पन्न करने के लिए प्रेरित किया गया।


28 अक्टूबर को विद्यालयों में प्रातःकालीन प्रार्थना सभा में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों पर आधारित क्विज का आयोजन हुआ और बच्चों से विशेष देखभाल वाले ई-कचरे का संग्रहण किया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जय शंकर श्रीवास्तव ने बताया कि विद्यालयों से एकत्र कचरे को जनपद स्तर पर एकत्र कर रिफर्बिशर को सौंपा जाएगा।


प्राथमिक विद्यालय बुझिया पुवायां में आयोजित वेस्ट टू वंडर कार्यशाला में विद्यार्थियों को अनुपयोगी वस्तुओं से कलात्मक सामग्री बनाना सिखाया गया। उच्च प्राथमिक विद्यालय राघवपुर सिकंदरपुर, जेवां, पीएम श्री विद्यालय धन्योरा, भरतापुर, सौंफरी, मठिया, सूरतपुर, सिंगापुर पनई, संविलयन विद्यालय बिलंदापुर, मौजमपुर, रामनगर और खिरिया खुर्द में अभियान की गतिविधियां सराहनीय रहीं।


B S A Shahjahanpur 

#janmorcha #shahjahanpur #UPNews #dmshahjahanpur #ShahjahanpurNews

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

About Us

News Blogger Template is Designed Theme for Giving Enhanced look Various Features are available Which is designed in User friendly to handle by Piki Developers. Simple and elegant themes for making it more comfortable