शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से आशीर्वाद लेकर जयेश प्रसाद ने बढ़ाई जनपद की सियासी हलचल

0

 शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से आशीर्वाद लेकर जयेश प्रसाद ने बढ़ाई जनपद की सियासी हलचल


शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी के पूर्व विधान परिषद सदस्य एवं वरिष्ठ नेता कुंवर जयेश प्रसाद ने छत्तीसगढ़ के सालधा आश्रम पहुंचकर परम पूज्य ज्योतिष पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। शंकराचार्य के सानिध्य में हुई इस मुलाकात के राजनीतिक मायने भी निकाले जा रहे हैं।कुंवर जयेश प्रसाद की शाहजहांपुर नगर विधानसभा सीट से आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सक्रियता इन दिनों चर्चा में है। उनके चुनाव मैदान में उतरने की स्थिति में प्रसाद भवन से जुड़े लोगों के एकजुट होकर उनके साथ आने की चर्चाएं भी राजनीतिक गलियारों में जोर पकड़ रही हैं।


समर्थकों का मानना है कि जयेश प्रसाद की सक्रियता से नगर विधानसभा में चुनावी समीकरणों को लेकर नई बहस शुरू हो सकती है। विभिन्न सामाजिक वर्गों में संपर्क और प्रसाद भवन के राजनीतिक प्रभाव को उनकी दावेदारी के महत्वपूर्ण पक्ष के रूप में देखा जा रहा है।नगर विधानसभा सीट पर लंबे समय से भाजपा के वरिष्ठ नेता सुरेश कुमार खन्ना का प्रभाव रहा है। ऐसे में यदि सपा नेतृत्व जयेश प्रसाद को मैदान में उतारता है तो मुकाबले को लेकर राजनीतिक चर्चाएं और तेज होना तय है। हालांकि अंतिम चुनावी तस्वीर टिकट की घोषणा और चुनाव के दौरान बनने वाले समीकरणों के बाद ही स्पष्ट होगी।फिलहाल शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का आशीर्वाद लेने पहुंचे जयेश प्रसाद की तस्वीरें और उनकी राजनीतिक सक्रियता नगर विधानसभा की सियासत में चर्चा का नया विषय बन गई हैं।


Kunwar Jayesh Prasada 

Akhilesh Yadav

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)