पाइपलाइन खुदी गलियां, मच्छरों का प्रकोप! लोधीपुर में पार्षद का अधिकारियों पर सख्त रुख***
👉 अमृत योजना 2.0 के अधूरे कार्यों पर जताई नाराजगी, जल्द गुणवत्तापूर्ण काम पूरा कराने के निर्देश
**शाहजहांपुर।** वार्ड संख्या 03 लोधीपुर में अमृत योजना 2.0 के तहत पाइपलाइन डालने के कार्य की धीमी प्रगति और प्रभावित गलियों की स्थिति को लेकर पार्षद रूपेश कुमार वर्मा अन्नू ने सख्त रुख अपनाया। उन्होंने स्थलीय निरीक्षण कर जल निगम अधिकारियों एवं संबंधित कार्यदायी संस्था को अधूरे कार्य शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराने के निर्देश दिए।
पार्षद ने स्पष्ट कहा कि पाइपलाइन कार्य के चलते क्षेत्रवासियों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। प्रभावित गलियों की स्थिति जल्द दुरुस्त कराकर आवागमन सुचारु कराया जाए।
#👉मच्छरों के बढ़ते प्रकोप पर भी कार्रवाई
लोधीपुर में मच्छरों के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए पार्षद की निगरानी में नगर निगम की टीम ने एंटी लार्वा दवा का छिड़काव कराया। उन्होंने जलभराव वाले स्थानों पर नियमित दवा छिड़काव और स्वच्छता व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए।
👉 जनता की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता
पार्षद रूपेश कुमार वर्मा अन्नू ने कहा कि जनता की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है। पाइपलाइन कार्य में जहां भी काम शेष है, उसे जल्द पूरा कराया जाए, ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानी न उठानी पड़े। उन्होंने अधिकारियों से कार्य की गुणवत्ता और समयबद्धता पर विशेष ध्यान देने को कहा।

एक टिप्पणी भेजें