#आरसी #मिशन #थाना #क्षेत्र #में #कायम #है #गुंडों #का #साम्राज्य
===================================
#पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने युवक को सरेराह तमंचे की बट से पीटकर किया अधमरा
========================================
#तहरीर #लेकर थाने पहुँचे पीड़ित को मिली पुलिस की दुत्कार, कार्रवाई जीरो
========================================
गंभीर घायल युवक तहरीर लेकर दर बदर भटकने को मजबूर
========================================
थाने में तैनात इंस्पेक्टर धर्मेन्द्र गुप्ता दे रहे हमलावरों को संरक्षण
========================================
#डेढ़ #साल #पहले #इंस्पेक्टर #धर्मेंद्र #गुप्ता #का #हो #चुका #गैर #जोन #में #स्थानांतरण, #विभाग #की #मेहरबानी #बरकरार
=========================================
शाहजहांपुर। थाना आरसी मिशन क्षेत्र में एक दलित युवक पर कथित रूप से तमंचे की बट से हमला कर सिर फोड़ने का मामला सामने आया है। पीड़ित अमरपाल निवासी गांव चौढ़ेरा का आरोप है कि शनिवार दोपहर वह बाइक में पेट्रोल भरवाने के लिए लालबाग स्थित पेट्रोल पंप की ओर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में घात लगाए बैठे रौसरकोठी निवासी राहुल उर्फ बड़े, रक्षपाल तथा ग्राम परमाली निवासी चुग्गू ने उसे रोककर हमला कर दिया।अमरपाल के मुताबिक आरोपियों ने उसके साथ जातिसूचक गालियां देते हुए तमंचे की बट से बेरहमी से मारपीट की। जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई और वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा। आरोप है कि हमलावर उसे जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घायल अमरपाल ने उपचार कराने के बाद थाना आरसी मिशन पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। पीड़ित का आरोप है कि कार्रवाई की उम्मीद लेकर थाने पहुंचे तो उसे ही कथित तौर पर डांटकर भगा दिया गया। अमरपाल के अनुसार थाना प्रभारी धर्मेंद्र गुप्ता ने उसकी शिकायत सुनकर कार्रवाई करने के बजाय उसे फटकार लगाई। घटना में गंभीर रूप से घायल युवक की शिकायत पर यदि पुलिस कार्रवाई के बजाय उसे थाने से ही लौटा देती है तो यह पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। खासकर तब जब मामला मारपीट के साथ जातिसूचक गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी जैसे गंभीर आरोपों से जुड़ा हो। सवाल यह है कि आखिर पीड़ित फरियाद लेकर जाए तो जाए कहां? यदि किसी घायल व्यक्ति की तहरीर पर भी पुलिस गंभीरता नहीं दिखाती और उसे कथित तौर पर डांटकर वापस कर देती है तो आम आदमी के बीच कानून-व्यवस्था और पुलिस की निष्पक्षता को लेकर अविश्वास पैदा होना स्वाभाविक है। पीड़ित ने पूरे मामले में उच्चाधिकारियों से निष्पक्ष जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई तथा थाना स्तर पर उसकी शिकायत की अनदेखी के आरोपों की भी जांच कराने की मांग की है।
Yogi Adityanath Yogi Adityanath Office Suresh Kumar Khanna DGP Office, Lucknow, U.P. Dharmendra Pratap Singh DM Shahjahanpur Admfr Shahjahanpur ADG ZONE BAREILLY IPS Ajay Sahni शाहजहाँपुर पुलिस UP Police

