🔴#पुवायां_पुलिस_का_डबल_धमाका: चोरी का शातिर माल समेत गिरफ्तार..........SC/ST एक्ट के वांछित आरोपी पर भी कसा शिकंजा
#अपराधियों_पर_एक्शन #शाहजहांपुर_पुलिस #पुवायां_पुलिस
➡️शाहजहांपुर। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुवायां पुलिस ने एक ही दिन दो बड़ी कार्रवाई कर अपराधियों में हड़कंप मचा दिया। एक ओर खेत से चोरी करने वाले शातिर चोर को चोरी के सामान सहित गिरफ्तार किया गया, तो दूसरी ओर एससी/एसटी एक्ट और जानलेवा हमले के गंभीर मुकदमे में वांछित आरोपी को भी दबोच लिया गया।
🔴#खेत_से_चोरी_करने_वाला_शातिर_दबोचा
➡️पहली कार्रवाई में पुलिस ने पीलीभीत निवासी रंजीत को गिरफ्तार किया, जिसने खेत में लगी झटका मशीन की बैटरी, सिंचाई पाइप और सब्बल चोरी कर लिया था। पीड़ित और ग्रामीणों ने आरोपी को रंगे हाथों पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने उसके कब्जे से बैटरी, सिंचाई पाइप और सब्बल बरामद किया।
👉जांच में सामने आया कि आरोपी कोई नया अपराधी नहीं, बल्कि चोरी, गैंगस्टर और आर्म्स एक्ट समेत 11 मुकदमों का हिस्ट्रीशीटर है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
🔴#जानलेवा_हमले_के_वांछित_पर_गिरा_शिकंजा
➡️दूसरी बड़ी कार्रवाई में पुलिस ने कल्लू उर्फ ओमेन्द्र सिंह को गिरफ्तार किया, जो एससी/एसटी एक्ट और जानलेवा हमले के मुकदमे में लंबे समय से वांछित चल रहा था।आरोप है कि पुरानी रंजिश में आरोपी और उसके साथियों ने पीड़ित के पिता के साथ मारपीट की, गला दबाया, जातिसूचक शब्द कहे और जान से मारने की कोशिश की थी। इस मामले में पुलिस पहले ही दो आरोपियों को जेल भेज चुकी है, जबकि अब तीसरे आरोपी को मोहनपुर-मीरपुर मार्ग स्थित सरकारी स्कूल के पास से दबोच लिया गया।
🔴#अपराधियों_पर_लगातार_वार
➡️पुलिस का कहना है कि जिले में अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा और कानून से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
#Shahjahanpur #Puwayan #UPPolice #CrimeNews #BreakingNews #ActionMode #PoliceAction #SCSTAct #TheftCase #ViralNews #HindiNews #उत्तरप्रदेश #शाहजहांपुर #पुवायां
शाहजहाँपुर पुलिस UP Police Suresh Kumar Khanna जनता का रिपोर्टर Kamta Prasad Gupta ETV Bharat Uttar Pradesh पब्लिक लाइव न्यूज़ Chief Minister Office Uttar Pradesh कलान शाहजहांपुर समाचार Nagar Ayukt Shahjahanpur Aditi Yadav SP वर्मा मशीनरी स्टोर कांट टीम कमल मिश्रा ददरौल Follow The Fish

