शाहजहांपुर में प्रभारी मंत्री ने की विकास कार्यों की समीक्षा, CM डैशबोर्ड में जिला दूसरे स्थान पर

0

 


शाहजहांपुर में प्रभारी मंत्री ने की विकास कार्यों की समीक्षा, CM डैशबोर्ड में जिला दूसरे स्थान पर


शाहजहांपुर। प्रदेश सरकार के पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के मंत्री एवं जनपद प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप की अध्यक्षता में शनिवार को सीएम डैशबोर्ड एवं विकास कार्यों की समीक्षा बैठक हुई।


बैठक में शाहजहांपुर की विकास योजनाओं, स्वास्थ्य सेवाओं, कानून-व्यवस्था, राजस्व वसूली, पशुपालन, शिक्षा, सड़क निर्माण और बाढ़ की तैयारियों की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने बताया कि सीएम डैशबोर्ड की रैंकिंग में शाहजहांपुर प्रदेश में दूसरे स्थान पर रहा।


प्रभारी मंत्री ने जिन योजनाओं में ग्रेड-बी और ग्रेड-सी मिला है, उनमें प्रदर्शन सुधारने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग को डेंगू, मलेरिया और वायरल जैसी बीमारियों को लेकर पहले से तैयारियां रखने तथा पर्याप्त दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया।


कानून-व्यवस्था की समीक्षा में पुलिस विभाग ने बताया कि जिले में हत्या के मामलों में 41 प्रतिशत की कमी आई है, जबकि लूट की कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। धर्मांतरण से संबंधित मामलों में भी 90 प्रतिशत की कमी की जानकारी दी गई।


प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से जनता के बीच जाकर समस्याओं और योजनाओं का फीडबैक लेने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सीएम डैशबोर्ड में जिले की बेहतर रैंकिंग को बनाए रखते हुए कमजोर प्रदर्शन वाली योजनाओं में सुधार किया जाए।


बैठक में एमएलसी सुधीर गुप्ता, विधायकगण, जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित, सीडीओ उत्कर्ष द्विवेदी, नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी समेत संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।


#शाहजहांपुर #ShahjahanpurNews #नरेंद्रकश्यप #CMDashboard #सीएमडैशबोर्ड #UPNews #Shahjahanpur #विकासकार्य #योगीसरकार #कानूनव्यवस्था #जनकल्याण

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)