लोहा पीटने वाले लोहरबढैया समाज ने लगाई गुहार

 


लोहा पीटने वाले लोहरबढैया समाज ने लगाई गुहार 


पुवायां शाहजहांपुर।। 

 नगर के लोहर बढईया समाज के सैकड़ो लोगों ने थाना समाधान दिवस में जाकर शिकायत की गई थी नगर के हरदेव राजा धार्मिक स्थल की भूमि पर कई दशकों से रह रहे परिवारों को जबरन 

नहीं हटाए जाने की मांग की गई लोहार गाड़िया समाज के महिलाओं पुरुषों और बच्चों में अपना घर उजड़ने से बचाने के लिए एक जुट होकर थाना पहुंचे और कोतवाल से प्रार्थना की गई की। हरदेव राजा की जमीन पर कई दशकों से रहते हुए आ रहे हैं और वही जीवन यापन के लिए घोर गरीबी में रहते हैं। धीरे-धीरे भी इस बेश कीमती धर्मस्थल की जमीन को बिक्री कर दी गई है और बची हुई भूमि पर से हमारे समाज के सभी सभी परिवारों को हटाने की तैयारी की जा रही है और हम सबसे जमीन खाली करने को कहा जा रहा है गौरतलब है कि उक्त भूमि पर रहने वाले लोग टिन डालकर गरीबी मेंरहते हैं। लेकिन शासन प्रशासन के द्वारा आज तक इन गरीबों को सरकारी आवास देने का कोई भी प्रयास नहीं किया गया समाज के लोगों का कहना है कि हम भी भारतीय नागरिक हैं हमको भी सरकार बने बनाए प्रधानमंत्रीआवास आवंटित करें

उधर इसी मामले को लेकर हिंदू युवा संगठनपुवायां ने बंजर, हरेराम पक्का तालाब मंदिर ट्रस्ट, ठाकुरद्वारा और हरदेव राजा की बेशकीमती भूमि को कुछ भूमाफियों के द्वारा बिक्री कर खुर्दबुर्द किए जाने के विरोध और माफियाओं के खिलाफ कार्यवाही किए जाने की मांग को लेकर हिंदू युवा संगठन उत्तर प्रदेश (अ) पुवायां की ओर से 24 अगस्त 2026 दिन सोमवार को दोपहर 11 बजे मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन दिया जाएगा। जिसमें पुवायां नगर और ब्लॉक क्षेत्र के सभी पदाधिकारी व कार्यकताओं से से निवेदन है आप लोग अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाए जाने का आह्वान किया गया है।

हिंदू युवा संगठन के अवनीश मिश्रा आनंद पांडे जिला संरक्षक सौरभ पटेल ब्लॉक अध्यक्ष यश दीक्षित ब्लाक प्रभारी भारत राठौरनगर अध्यक्ष हिंदू युवा संगठन उत्तर प्रदेश (अ) पुवायां, शाहजहांपुर के पदाधिकारी मौजूद रहे

Post a Comment

और नया पुराने