सपा की टोपी, सत्ता की छतरी! आखिर बंद गन्ना मिल की जमीन पर किसके इशारे पर चल रहा कब्जे का खेल

0

 --सपा की टोपी, सत्ता की छतरी! आखिर बंद गन्ना मिल की जमीन पर किसके इशारे पर चल रहा कब्जे का खेल?

--तीन दिन पहले सपा में शामिल हुए नए नेता पर उठे सवाल, सत्ता पक्ष से नजदीकियों की चर्चा ने बढ़ाई हलचल****

खुटार


, शाहजहांपुर। पूरनपुर मार्ग स्थित वर्षों से बंद पड़ी गन्ना मिल की बेशकीमती भूमि एक बार फिर सुर्खियों में है। क्षेत्र में चर्चा है कि हाल ही में समाजवादी पार्टी का दामन थामने वाले एक नए-नवेले नेता पर सत्ता पक्ष से जुड़े कुछ प्रभावशाली लोगों के साथ मिलकर जमीन पर कब्जे की कोशिश करने के आरोप लग रहे हैं।

स्थानीय लोगों का दावा है कि करीब 70 वर्ष पुरानी मिल की भूमि पर अचानक निर्माण की गतिविधियां शुरू करा दी गईं। आरोप है कि जब भूमि स्वामी मौके पर पहुंचकर विरोध करने लगे तो उनके साथ अभद्रता की गई और लाठी-डंडों के बल पर वहां से खदेड़ दिया गया।

सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि यदि भूमि विवादित थी तो निर्माण किसके संरक्षण में शुरू हुआ? क्या बिना किसी प्रशासनिक जानकारी के इतनी बड़ी कार्रवाई संभव है, या फिर पर्दे के पीछे किसी प्रभावशाली संरक्षण का हाथ है?

पीड़ित पक्ष ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। अब निगाहें पुलिस और राजस्व विभाग की कार्रवाई पर टिकी हैं। यदि शिकायत में लगाए गए आरोप सही पाए जाते हैं तो यह मामला केवल भूमि कब्जे तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि प्रभाव और संरक्षण के सवाल भी खड़े करेगा।

Admfr Shahjahanpur शाहजहाँपुर पुलिस DM Shahjahanpur MYogiAdityanath

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)