थाना कोतवाली सदर पुलिस एवं सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में कुंडल छिनैती की 2 घटनाओं का सफल अनावरण; 3 शातिर लुटेरे गिरफ्तार, लूटे गए कुंडल व 2 मोटरसाइकिलें बरामद
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी, डॉ0 ख्याति गर्ग द्वारा लूट एवं चोरी के आपराधों की रोकथाम तथा उसमें संलिप्त अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त आदेशो/निर्देशों के अनुपालन के क्रम में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय व श्रीमान सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर के निकट पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत, थाना कोतवाली सदर पुलिस और सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने कुंडल छिनैती की दो घटनाओं का खुलासा करते हुए 3 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
घटना का विवरण: विगत दिनों थाना कोतवाली सदर क्षेत्रान्तर्गत महिलाओं से कुंडल छिनैती की दो घटनाएं प्रकाश में आई थीं:
1. दिनांक 10.08.2026 को चौकी क्षेत्र राजापुर में नहरिया के पास कुंडल छिनैती (मु.अ.सं. 0659/2026 धारा 304 (2) बीएनएस)।
2. दिनांक 13.08.2026 को सुभाषनगर मोहल्ले में देवकली रोड पर कुंडल छिनैती (मु.अ.सं. 661/2026 धारा 304(2) बीएनएस)।
दोनों मामलों में पीड़िताओं की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया था। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सदर के कुशल नेतृत्व में गठित पुलिस टीमों ने घटनास्थल से लेकर शहर के विभिन्न चौराहों व प्रतिष्ठानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का बारीकी से विश्लेषण किया। सीसीटीवी में कैद संदिग्ध मोटरसाइकिलों के नंबरों की शिनाख्त कर अभियुक्तों को चिह्नित किया गया। आज दिनांक 16.08.2026 को मुखबिर खास की सूचना पर पुलिस टीम ने देउवापुर नहर पटरी से घटना को अंजाम देने वाले 2 मुख्य अभियुक्तों और रेकी करने वाले 1 अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्तों के कब्जे से लूटे गए कुंडल और घटना में प्रयुक्त दोनों मोटरसाइकिलें बरामद कर ली गई हैं। पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:
1. अंकुश वर्मा पुत्र राजेश कुमार निवासी सलेमपुर कोन थाना कोतवाली सदर जनपद लखीमपुर खीरी
2. चांद बाबू उर्फ मटरू पुत्र पप्पू अली निवासी सलेमपुर कोन थाना कोतवाली सदर जनपद खीरी
3. रिजवान पुत्र शराफत अली निवासी कीरतपुर थाना खीरी जनपद लखीमपुर खीरी - (छिनैती/लूट की घटनाओं की रेकी करने वाला)
बरामदगी का विवरण:
• 02 अदद कुंडल (पीली धातु/सोने के)
• 01 मोटरसाइकिल स्पलेंडर प्लस (रजिस्ट्रेशन नं. UP31CE7492) - घटना में प्रयुक्त
• 01 मोटरसाइकिल सी.टी. 100 (रजिस्ट्रेशन नं. UP31BF6032) - घटना में प्रयुक्त
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टी म:
1. श्री राजेश कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक, थाना कोतवाली सदर
2. उ.नि. तेज सिंह, थाना कोतवाली सदर
3. उ.नि. गौरव कुमार, थाना कोतवाली सदर
4. हे.कां. दिलीप कुमार, थाना कोतवाली सदर
5. कां. अमरजीत, थाना कोतवाली सदर
6. कां. अंकित कुमार, थाना कोतवाली सदर
7. कां. कुलदीप कुमार, थाना कोतवाली सदर
8. हे.कां. उमेश मिश्रा, सर्विलांस सेल, लखीमपुर
9. कां. महताब आलम, सर्विलांस सेल, लखीमपुर

एक टिप्पणी भेजें