लखीमपुर खीरी में गैंगरेप का 24 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

 


लखीमपुर खीरी में गैंगरेप का 24 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार


तीनों आरोपी आपस में दोस्त, पुलिस ने हिरासत में लेकर शुरू की पूछताछ


लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली क्षेत्र में युवती के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, घटना में शामिल तीनों आरोपी आपस में दोस्त हैं और बेगम बाग, गढ़ी रोड स्थित मोहल्ला शिवपुरी के रहने वाले बताए गए हैं।

पुलिस ने मामले में मधुमेश मिश्रा, सिद्धार्थ श्रीवास्तव और विशु कनौजिया को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पूछताछ कर घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच गंभीरता से की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

घटना के बाद पुलिस की त्वरित कार्रवाई से मामले का कम समय में खुलासा होने की चर्चा है। पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर टीम ने आरोपियों की तलाश शुरू की और उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की। मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

Post a Comment

और नया पुराने