कांवड़ मार्ग का पैदल निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

0

 


कांवड़ मार्ग का पैदल निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा


शाहजहांपुर, 16 अगस्त 2026। श्रावण मास कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए शाहजहांपुर पुलिस द्वारा कांवड़ मार्गों पर लगातार सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी की जा रही है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) ने क्षेत्राधिकारी पुवायाँ के साथ थाना पुवायाँ क्षेत्र में निर्धारित कांवड़ मार्ग का पैदल निरीक्षण एवं गश्त किया।


निरीक्षण के दौरान कांवड़ मार्ग पर स्थित प्रमुख स्थानों, बैरियर एवं ड्यूटी प्वाइंटों का जायजा लेते हुए पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस बल को कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा, सुगम आवागमन और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्क एवं मुस्तैद रहने के निर्देश दिए गए।


अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) ने कांवड़ यात्रियों से संवाद कर उनकी कुशलक्षेम जानी और शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित यात्रा के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखने तथा किसी भी प्रकार की अव्यवस्था की स्थिति में तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।


जनपद पुलिस द्वारा कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए लगातार पैदल गश्त, रूट निरीक्षण एवं पुलिस ड्यूटी की निगरानी की जा रही है।

#Shahjahanpur #Pawayan #कांवड़यात्रा #कांवड़_यात्रा #श्रावणमास #शाहजहांपुरपुलिस #Police #KanwarYatra #UPPolice #सुरक्षा_व्यवस्था #यातायात_व्यवस्था #आपका_अपना_शहर

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)