दो बाइकों की भिड़ंत, तीन घायल; दो की हालत गंभीर ओवरब्रिज के नीचे हुआ हादसा, गंभीर घायलों को मेडिकल कॉलेज किया गया रेफर

0

 


दो बाइकों की भिड़ंत, तीन घायल; दो की हालत गंभीर


ओवरब्रिज के नीचे हुआ हादसा, गंभीर घायलों को मेडिकल कॉलेज किया गया रेफर


शाहजहांपुर के पुवायां में मोहम्मदी रोड स्थित ओवरब्रिज के नीचे रविवार को दो बाइकों की भिड़ंत में तीन लोग घायल हो गए। हादसे में दो घायलों की हालत गंभीर बताई गई, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद शाहजहांपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहीं, एक घायल को उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

जानकारी के अनुसार लखीमपुर खीरी के पसगवां थाना क्षेत्र के गांव मड़वा निवासी अमर सिंह पुत्र मुन्नालाल बाइक से मोहम्मदी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान ओवरब्रिज के नीचे बांदा थाना क्षेत्र के गांव जमुनिया खानपुर निवासी आशीष कुमार (24) पुत्र रामप्रकाश अपने साथी प्रांशु पटेल पुत्र देवेंद्र कुमार के साथ बाइक लेकर खड़े थे। बताया जा रहा है कि अमर सिंह की बाइक ने पीछे से आशीष की बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में तीनों घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और 108 एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुवायां पहुंचाया। चिकित्सकों ने अमर सिंह और आशीष कुमार की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें शाहजहांपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जबकि प्रांशु को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

कोतवाली प्रभारी आरके रावत ने बताया कि वह मोहम्मदी रोड पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान भीड़ देखकर मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल भिजवाया। आशीष कुमार मुथूट कंपनी में फाइनेंसर के पद पर कार्यरत हैं और छुट्टी समाप्त होने के बाद शाहजहांपुर जा रहे थे। अमर सिंह बुलेट, जबकि आशीष एचएफ डीलक्स बाइक चला रहे थे। #shahjahanpur #viralshorts #UttarPradesh

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)