🚩 विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में जुटी कांग्रेस
शाहजहांपुर में कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए टिकट आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। राजीव भवन, टाउन हॉल में आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता ने कहा कि पार्टी इस बार सिर्फ चुनाव लड़ने नहीं, बल्कि जीत हासिल करने के लक्ष्य के साथ पूरी ताकत से मैदान में उतरेगी
।
बैठक के दौरान पुवायां, शहर और ददरौल विधानसभा क्षेत्रों से कई नेताओं ने अपनी दावेदारी पेश करते हुए आवेदन और बायोडाटा जमा किए। वहीं संगठन प्रभारी फुरकान अहमद कुरैशी ने बताया कि जलालाबाद और कटरा विधानसभा से भी जल्द आवेदन प्राप्त होने की उम्मीद है, जिसके बाद सभी आवेदनों की सूची प्रदेश मुख्यालय भेजी जाएगी।
🗳️ अब देखना दिलचस्प होगा कि कांग्रेस किन चेहरों पर भरोसा जताती है।
#Shahjahanpur #Congress #UPPolitics #UPAssemblyElection2027 #Election2027 #MahenderChawlaJournalist

