बिना झिझक अपनी बात रखते दिखे फरियादी, बोले—क्या ऐसा सहज संवाद किसी और नेता के साथ भी संभव है?

 बिना झिझक अपनी बात रखते दिखे फरियादी, बोले—क्या ऐसा सहज संवाद किसी और नेता के साथ भी संभव है?



शाहजहांपुर।उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री एवं शाहजहांपुर के वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश कुमार खन्ना शनिवार सुबह अपने गृह जनपद शाहजहांपुर स्थित हनुमत धाम पहुंचे।यहां उन्होंने आम जनता और फरियादियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। खास बात यह रही कि लोग बिना किसी झिझक और संकोच के सीधे उनसे अपनी समस्याएं और क्षेत्र से जुड़ी शिकायतें बताते नजर आए।


हनुमत धाम पर सुबह के समय जनता और अपने जनप्रतिनिधि के बीच संवाद का यह दृश्य सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बना हुआ है। 


फरियादी अपनी बात खुलकर वित्त मंत्री के सामने रखते दिखाई दिए और वित्त मंत्री खन्ना भी उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनते नजर आए।


राजनीतिक नजरिए से देखा जाए तो जनप्रतिनिधि और जनता के बीच सहज संवाद लोकतंत्र की मजबूती का महत्वपूर्ण हिस्सा है।शाहजहांपुर की सियासत में लंबे समय से सक्रिय सुरेश कुमार खन्ना की अपने गृह जनपद में जनता के बीच सीधी मौजूदगी को इसी नजरिए से देखा जा रहा है।


हालांकि, इस तस्वीर ने एक सवाल भी खड़ा कर दिया है—क्या शाहजहांपुर की जनता किसी दूसरे नेता या जनप्रतिनिधि के सामने भी इसी तरह बिना किसी डर, संकोच और झिझक के अपने मन की बात और अपनी समस्याएं खुलकर रख सकती है?


यह सवाल सिर्फ किसी एक नेता की लोकप्रियता का नहीं, बल्कि जनप्रतिनिधि और जनता के बीच भरोसे और संवाद की राजनीति का भी है।आखिर लोकतंत्र में सबसे बड़ी ताकत जनता ही है और उसकी आवाज सीधे अपने प्रतिनिधि तक पहुंचना ही स्वस्थ लोकतांत्रिक व्यवस्था की पहचान है।


Suresh Kumar Khanna Kunwar Jayesh Prasada Ghanshyam Gupta सरस्वती मंथन न्यूज़ Kamta Prasad Gupta

Post a Comment

और नया पुराने