ब्रेकिंग आजमगढ़ जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा! रोडवेज बस की टक्कर से 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत, एक गंभीर घायल।
आजमगढ़ के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में रविवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार 19 वर्षीय अदीद पुत्र सलीम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी अदिल (18) गंभीर रूप से घायल हो गया।
बताया जा रहा है कि दोनों युवक बाइक से गैस एजेंसी की ओर जा रहे थे। सगड़ी तहसील स्थित सीओ आवास से लगभग 100 मीटर आगे दोहरीघाट से आजमगढ़ की ओर जा रही रोडवेज बस ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े। अदीद ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि अदिल का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
सूचना पर जीयनपुर पुलिस मौके पर पहुंची, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए बस को कब्जे में ले लिया। परिवहन निगम की जेएसआई चंद्रकला शुक्ला भी घटनास्थल पर पहुंचीं। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं शोकाकुल परिवार को यह दुख सहने की शक्ति दें।
#BreakingNews #Azamgarh #Jiyanpur #RoadAccident #SadNews #RoadwaysBus #BikeAccident #UttarPradesh #AccidentNews #ViralNews #AzamgarhNews #Justice #RIP #DATNEWS

