तिलहर/शाहजहांपुर शराब दुकानों को तिपाल से ढका गया

 


तिलहर/शाहजहांपुर शराब दुकानों को तिपाल से ढका गया। 

 

राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे देसी और अंग्रेजी शराब की दुकानों को तिरपाल से ढक दिया गया है।सोशल मीडिया पर चर्चाएं शुरू होने के बाद शासन प्रशासन ने उठाया कदम।राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे और कांवड़ यात्रा के मार्गों पर मौजूद देसी तथा अंग्रेजी शराब की दुकानों को पन्नी के तिरपाल से ढकने का काम कर दिया गया है।सनद रहे कि सोशल मीडिया पर शराब की दुकानों पर खरीदारी करते हुए कांवड़ यात्रियों के कई वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने जिसके बाद लोगों ने सवाल उठाए कि जब आस्था के चलते मीट की दुकानों को सावन माह में बंद किया जा सकता है तो फिर शराब की दुकानों को क्यों नहीं।आबकारी विभाग के निर्देश पर राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे की सभी शराब की दुकानों को पीली पन्नी के तिरपालों से ढक दिया गया है।हालांकि नगर के पूर्वी तिराहे पर स्थित अंग्रेजी और देसी शराब की दुकान पर इस दिशा निर्देश की सरेआम धज्जियां तिरपाल ना डालकर उड़ाई जा रही है।

Post a Comment

और नया पुराने