🚨 जमीन विवाद में खुद को गोली मारकर दूसरे पक्ष को फंसाने का आरोप, शाहजहांपुर निवासी गिरफ्तार
पीलीभीत/शाहजहांपुर। बिलसंडा थाना पुलिस ने जमीन विवाद में कथित तौर पर खुद को गोली मारकर दूसरे पक्ष के लोगों को फंसाने के मामले में शाहजहांपुर निवासी प्रशांत सिंह उर्फ आशु को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक, प्रशांत का बिलसंडा क्षेत्र निवासी शुभम शर्मा उर्फ शुड्डुन शर्मा और पवन शर्मा से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद के बीच प्रशांत ने अपने ऊपर गोली चलने की घटना बताते हुए दूसरे पक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
विवेचना के दौरान पुलिस ने गवाहों के बयान, मुखबिर की सूचना और अन्य परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर घटना की जांच की। पुलिस का दावा है कि पूछताछ में प्रशांत सिंह ने कथित तौर पर खुद घटना कारित कर दूसरे पक्ष को फंसाने की बात स्वीकार की।
पुलिस ने मामले में धारा 231 बीएनएस की बढ़ोतरी करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है।
📍 आरोपी: प्रशांत सिंह उर्फ आशु
📍 निवासी: मोहल्ला खिरनी बाग, थाना सदर बाजार, शाहजहांपुर
#Pilibhit #BilSanda #Shahjahanpur #PoliceAction #CrimeNews #UPPolice #BreakingNews

