दिल्ली से वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, गढ़िया रंगीन पुलिस ने की कार्रवाई
शाहजहाँपुर। थाना गढ़िया रंगीन पुलिस ने वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार अभियुक्त के खिलाफ थाना गढ़िया रंगीन में युवती को शादी के उद्देश्य से बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में मुकदमा दर्ज था।
पुलिस के मुताबिक ग्राम खुबपुर अचिंतपुर निवासी शिवपाल की तहरीर पर अभियुक्त सौरभ उर्फ गोलू पुत्र जयवीर के खिलाफ मु0अ0सं0 18/26, धारा 137(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में अभियुक्त की लगातार तलाश की जा रही थी।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने 15 अगस्त 2026 को करीब दोपहर 1 बजे दिल्ली के जहांगीरपुरी थाना क्षेत्र स्थित मकान नंबर 1614, सी-ब्लॉक की चौथी मंजिल के कमरे से सौरभ उर्फ गोलू को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के दौरान संबंधित कानूनी प्रावधानों का पालन किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त की उम्र करीब 24 वर्ष बताई गई है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रजनीश कुमार, आरक्षी अजय कुमार और महिला आरक्षी मीनाक्षी शामिल रहीं।
#Shahjahanpur #शाहजहांपुर #GarhiyaRangin #गढ़ियारंगीन #ShahjahanpurPolice #PoliceAction #Arrest #CrimeNews #UPPolice #BreakingNews #

एक टिप्पणी भेजें