आईटीआई रोजा में निकली तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा क्षेत्र***

0

 


***आईटीआई रोजा में निकली तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा क्षेत्र***


शाहजहांपुर। भावलखेड़ा स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) रोजा में शुक्रवार को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत तिरंगा यात्रा रैली का आयोजन किया गया। रैली में संस्थान के छात्र-छात्राओं, कार्यालयीन कर्मचारियों एवं प्रशिक्षण अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।


तिरंगा यात्रा का उद्देश्य छात्र-छात्राओं एवं नागरिकों में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और अखंडता की भावना को मजबूत करना रहा। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज थामे प्रतिभागियों ने पूरे अनुशासन के साथ संस्थान परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में मार्च किया। इस दौरान ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष से पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों से गूंज उठा।


प्रधानाचार्य अरविंद कुमार के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में कार्यक्रम प्रभारी अमित कुमार गुप्ता, प्रभारी कार्यदेशक कृष्ण मुरारी, स्वदेश शुक्ला, श्रीमती प्रीति मौर्या एवं श्रीमती महिला पाण्डेय ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराया।


इस अवसर पर संस्थान के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के माध्यम से लोगों को राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना के लिए प्रेरित किया।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)