युवक की चाइनीज मांझे से कटकर गर्दन लटकी, मौत:हड्‌डी तक कटी, बाइक पर बैठे-बैठे जान गई; गाजियाबाद में हाईवे पर हादसा

 युवक की चाइनीज मांझे से कटकर गर्दन लटकी, मौत:हड्‌डी तक कटी, बाइक पर बैठे-बैठे जान गई; गाजियाबाद में हाईवे पर हादसा

यूपी के गाजियाबाद में एनएच-9 पर एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां प्रतिबंधित चाइनीज मांझे ने एक और जिंदगी खत्म कर दी। बाइक से जाते समय मांझा युवक की गर्दन में उलझ गया। जिससे उसकी गर्दन बुरी तरह से कट गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

थाना कौशांबी क्षेत्र में एनएच-9 पर 15 अगस्त की शाम चाइनीज मांझे की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान अकबरपुर बहरामपुर निवासी रवि राज के रूप में हुई है।

थाना कौशांबी क्षेत्र में एनएच-9 पर 15 अगस्त की शाम चाइनीज मांझे की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान अकबरपुर बहरामपुर निवासी रवि राज के रूप में हुई है।

रवि राज मूलरूप से बिहार का रहने वाला है, वो अपने दोस्त के साथ बाइक से दिल्ली जा रहा था तभी अचानक एनएच 9 पर खोड़ा के पास उसकी गर्दन में चाइनीज मंझा फंस गया और उसकी गर्दन बुरी तरह से कट गई, उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल रवि राज को उपचार के लिए वैशाली के अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया।

मृतक के परिजनों ने कोई शिकायत नहीं दी है। मामला कौशांबी थाना क्षेत्र का है। एसीपी इंदिरापुरम का कहना कि इस मामले में कोई शिकायत परिजनों की ओर नहीं दी गई है। बता दें कि चाइनीज मांझा की बिक्री पर रोक है, बावजूद उसके लगातार बाजार में ये बेची जा रही है।

Post a Comment

और नया पुराने