गलत इलाज के आरोप वाले मामले में पुलिस और स्वास्थ्य विभाग दोनों हुए सक्रिय

0

 🚨 गलत इलाज के आरोप वाले मामले में पुलिस और स्वास्थ्य विभाग दोनों हुए सक्रिय



शाहजहाँपुर के खुटार क्षेत्र में कथित गलत इलाज के मामले में अब प्रशासनिक कार्रवाई तेज हो गई है। पीलीभीत निवासी सलीम की शिकायत पर थाना खुटार पुलिस ने मामले की निष्पक्ष जांच के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) शाहजहाँपुर को पत्र भेजकर विशेषज्ञ चिकित्सकों के पैनल से जांच कराने और रिपोर्ट उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है।

वहीं, मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, पुरुष जिला चिकित्सालय शाहजहाँपुर को पत्र जारी कर पीड़ित के समुचित इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

पीड़ित का आरोप है कि पैर में झनझनाहट की शिकायत पर इलाज के दौरान लगाए गए इंजेक्शन के बाद उसकी हालत बिगड़ गई। उसका दावा है कि अब तक इलाज में ₹1.70 लाख से अधिक खर्च हो चुका है, जबकि आगे के इलाज में ₹5 से ₹6 लाख तक खर्च आने की बात चिकित्सकों ने बताई है।

📌 अब पूरे मामले में चिकित्सकों के पैनल की जांच रिपोर्ट का इंतजार है। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट मिलने के बाद उसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

⚠️ नोट: यह मामला जांचाधीन है। पोस्ट में वर्णित आरोप शिकायतकर्ता के हैं। अंतिम निष्कर्ष चिकित्सकीय जांच रिपोर्ट और पुलिस विवेचना के बाद ही सामने आएगा।

#Shahjahanpur #Khutar #MedicalNegligence #CMO #PoliceInvestigation #BreakingNews #MahenderChawlaJournalist

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)