Type Here to Get Search Results !

जनपद शाहजहाँपुर* *आगामी नगर पंचायत उपचुनाव के दृष्टिगत श्रीमान जिलाधिकारी महोदय एवं श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा थाना कटरा क्षेत्रान्तर्गत बूथ व स्ट्रांग रूम का किया गया निरीक्षण*

India100news 0

 *जनपद शाहजहाँपुर*

*आगामी नगर पंचायत उपचुनाव के दृष्टिगत श्रीमान जिलाधिकारी महोदय एवं श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा थाना कटरा क्षेत्रान्तर्गत बूथ व स्ट्रांग रूम का किया गया निरीक्षण*


ब्यूरो रिपोर्टर आशीष अवस्थी 



  आज दिनांक 02.05.2026 को आगामी नगर पंचायत उपचुनाव के दृष्टिगत श्रीमान जिलाधिकारी महोदय एवं श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा थाना कटरा क्षेत्रान्तर्गत निर्वाचन हेतु निर्धारित बूथों का स्थलीय निरीक्षण कर निर्वाचन व्यवस्थाओं, मूलभूत सुविधाओं एवं सुरक्षा प्रबंधों का गहनता से जायजा लिया गया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा स्ट्रांग रूम का निरीक्षण कर वहां स्थापित सुरक्षा व्यवस्थाओं, सीसीटीवी निगरानी, प्रवेश नियंत्रण, पुलिस ड्यूटी व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। अधिकारियों द्वारा निर्देशित किया गया कि स्ट्रांग रूम की सुरक्षा में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए तथा निर्धारित मानकों के अनुरूप चौबीसों घंटे सतर्क निगरानी सुनिश्चित की जाए।

  श्रीमान जिलाधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करते हुए सभी तैयारियां समयबद्ध रूप से पूर्ण की जाएं, जिससे निर्वाचन प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराई जा सके।

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरती जाए, अराजक तत्वों पर प्रभावी निगरानी रखी जाए तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए, जिससे निर्वाचन सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराया जा सके ।*

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.