Type Here to Get Search Results !

कोतवाली पुलिस ने पिस्टल वाले को तमंचे संग दबोचा, पिस्टल पर उठे सवाल --कोतवाल बता रहे वायरल फोटो में था खिलौना

India100news 0

 कोतवाली पुलिस ने पिस्टल वाले को तमंचे संग दबोचा, पिस्टल पर उठे सवाल 


--कोतवाल बता रहे वायरल फोटो में था खिलौना



शाहजहांपुर। लंबे समय से चर्चा में चल रहे मामले में आखिरकार शुक्रवार को कोतवाली पुलिस ने आरोपी ज़ुहैब उर्फ खालिद को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक नाजायज तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद करने का दावा किया है। हालांकि कार्रवाई के बाद अब पिस्टल को लेकर नए सवाल खड़े हो गए हैं। चर्चा इस बात की है कि जिस पिस्टल की चर्चा पहले से हो रही थी, वह आखिर कहां गई। लोगों के बीच यह सवाल तेजी से उठ रहा है कि पिस्टल के स्थान पर तमंचा कैसे बरामद दिखाया गया। वहीं दूसरे आरोपी शेखू को नजरअंदाज किए जाने की भी चर्चा है। पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) देवेंद्र कुमार और क्षेत्राधिकारी नगर पंकज पंत के पर्यवेक्षण में कोतवाली पुलिस ने यह कार्रवाई की। मुखबिर की सूचना पर आरोपी ज़ुहैब उर्फ खालिद (38) पुत्र खालिद रशीद निवासी मोहल्ला खलीलगर्वी, थाना कोतवाली को गिरफ्तार किया गया। इस मामले में थाना कोतवाली पर मुकदमा संख्या 130/26 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुटी है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार सिंह, उपनिरीक्षक भूपेंद्र राणा, उपनिरीक्षक कुमार गौरव, हेड कांस्टेबल सत्यप्रकाश और कांस्टेबल दीपक कुमार शामिल रहे। हालांकि शहर में अब चर्चा इस बात की है कि असली हथियार कौन सा था और दूसरे आरोपी पर कब कार्रवाई होगी।


साभार अनिल मिश्रा

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.