दिल दहला देने वाला हादसा 💔
शाहजहांपुर के थाना पुवायां क्षेत्र में दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल फ्लाईओवर के पास भीषण सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार खत्म हो गया।
तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें अरुण (35), उनकी पत्नी सीमा (32), बेटी दीक्षा (10) और मासूम बेटे नैतिक (3) की मौत हो गई। अरुण, दीक्षा और नैतिक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल सीमा को अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
यह हादसा एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से ड्राइविंग के खतरनाक परिणामों की याद दिलाता है।
#Shahjahanpur #RoadAccident #BreakingNews #SadNews #reelsvideo #highlight

