Type Here to Get Search Results !

गेमिंग की लत में फंसा युवक बना ‘नकली पीड़ित’, खुद ही रच डाली लूट की साजिश

India100news 0

 गेमिंग की लत में फंसा युवक बना ‘नकली पीड़ित’, खुद ही रच डाली लूट की साजिश 


शाहजहाँपुर। निगोही क्षेत्र में लूट की एक सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। जिस युवक ने खुद को बदमाशों का शिकार बताया था, वही पूरी कहानी का सूत्रधार निकला। पुलिस ने आरोपी युवक और एक सुनार को हिरासत में लेकर चोरी के आभूषण बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक, 28 अप्रैल को अमित नामक युवक ने डायल-112 पर कॉल कर खुद को बंधक बनाकर लूटे जाने की सूचना दी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसओजी, सर्विलांस, साइबर सेल और निगोही थाना पुलिस की टीमों ने जांच शुरू की। जांच के दौरान कई बिंदुओं पर संदेह गहराया। तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर सच्चाई सामने आई तो पुलिस भी हैरान रह गई। युवक ने कबूल किया कि वह ऑनलाइन गेमिंग का आदी हो चुका था और करीब पांच लाख रुपये गंवा चुका था। लत पूरी करने के लिए उसने अपने ही घर से सोने-चांदी के जेवर चुराने शुरू कर दिए। इन आभूषणों को वह निगोही के सुनार रामकुमार गुप्ता को सस्ते दामों में बेच देता था। अब तक वह करीब 4.89 लाख रुपये के गहने बेच चुका था और पूरी रकम गेम में हार चुका था। घटना के दिन युवक ने सुनसान माहौल और बारात के शोर का फायदा उठाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया और बाद में खुद को बचाने के लिए लूट की झूठी कहानी बनाकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके पास से अंगूठियां, चैन, मंगलसूत्र, पायल और कुण्डल सहित कई आभूषण बरामद किए हैं। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.