शाहजहाँपुर पुलिस का एक्शन मोड: घर-घर पहुंचकर निस्तारित की गईं 45 शिकायतें
जनपद शाहजहाँपुर में जनशिकायतों के त्वरित, पारदर्शी और निष्पक्ष निस्तारण के लिए पुलिस प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आज एक ही दिन में 45 शिकायतों का मौके पर जाकर समाधान किया गया।
इस अभियान की खास बात यह है कि अब शिकायतकर्ता को बार-बार थाने या पुलिस कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। पुलिस टीम खुद शिकायतकर्ता के घर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण कर रही है और दोनों पक्षों से बातचीत कर मौके पर ही समाधान सुनिश्चित कर रही है।
अभियान के अंतर्गत सभी क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारी सक्रिय रूप से फील्ड में उतरकर शिकायतों का निस्तारण कर रहे हैं। हर दिन निर्धारित स्थानों पर पहुंचकर समस्याओं को प्राथमिकता से सुलझाया जा रहा है।

