. नगर अल्हागंज में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा,भारत माता की जय के लगे जयकारे

नगर अल्हागंज में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा,भारत माता की जय के लगे जयकारे

India100news

 नगर अल्हागंज में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा,भारत माता की जय के लगे जयकारे  

#अल्हागंज में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता की बात सैनिकों के सम्मान में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया यह तिरंगा यात्रा नगर के विभिन्न मार्गो से निकल गई जिसमें भारतीय सेना के गौरव की गाथा सुनाई गई तिरंगा यात्रा का नेतृत्व क्षेत्रीय विधायक हरि प्रकाश वर्मा पूर्व विधायक शरद्ववीर सिंह एवं.महिला मोर्चा क्षेत्रीय महामंत्री श्रीमती चंद्रेश गुप्ता , जिला पंचायत सदस्य श्रीमती अनीता  जिला महामंत्री अनिल गुप्ता , भाजपा कार्यकर्ता एवं सैकड़ो की संख्या में स्थानीय नेता शामिल रहे.लोग भारत माता की जय के नारे लगा रहे थे।



लोग हाथ में तिरंगा लेकर उत्साहपूर्वक यात्रा में शामिल हुए। यात्रा के दौरान ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम्’ और ‘जय हिंद’ के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा।


 विधायक हरिप्रकाश वर्मा न ने इस अवसर पर कहा कि “यह यात्रा न केवल तिरंगे के प्रति सम्मान है, बल्कि यह हमारे शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि भी है। यह अभियान देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता को सशक्त बनाने का प्रतीक है।”ऑपरेशन सिंदूर’ के अंतर्गत पूरे जिले में एक साथ तिरंगा यात्रा आयोजित की गई, जिसका उद्देश्य युवाओं में देशभक्ति की भावना का संचार करना, जनसहभागिता के माध्यम से राष्ट्रीय एकता को मजबूत करना है।


 विधायक ने उपस्थित युवाओं, मातृशक्ति एवं नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि कम समय में इतनी बड़ी भागीदारी इस बात का प्रमाण है कि देश की जनता एकजुट होकर राष्ट्र के लिए खड़ी है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों के प्रति आभार प्रकट किया ।


@हाइलाइट Follower संतोष उपाध्याय Nitesh Katiyar Khabar Shahjahanpur Anil Mishra Manmohan Dwivedi दैनिक भास्कर सुमित गुप्ता

NewsLite - Magazine & News Blogger Template

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top