Type Here to Get Search Results !

बण्डा में दबंगों का बोलबाला, कानून उनके ठेंगे पर ================================ न्यायालय के स्पष्ट स्थगन आदेश के बावजूद विवादित भूमि पर करा रहे निर्माण

 बण्डा में दबंगों का बोलबाला, कानून उनके ठेंगे पर

================================

न्यायालय के स्पष्ट स्थगन आदेश के बावजूद विवादित भूमि पर करा रहे निर्माण

=================================

न्याय पाने के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहा गणेश

=================================

दबंगों के हौसले पर बण्डा पुलिस  की मेहरबानी

=================================

शाहजहाँपुर। जनपद की कानून व्यबस्था का हाल देखकर अपराध मुक्त, भयमुक्त और कानून का राज जैसे शब्दों से आम जनता को चिढ सी होने लगी है। दबंग इतने हौसलपरस्त हो चुके हैं कि वह कब, कहाँ और  कैसी गाथा लिख दें, कुछ कहा नही जा सकता।

मामला जनपद के बण्डा थाना क्षेत्र का है। गाँव बण्डा के निवासी गणेश पुत्र लक्ष्मण का यहीं के विश्राम सिंह आदि से भूमि का न्यायालय में विवाद चल रहा है। बिगत वर्ष न्यायालय द्वारा गणेश के पक्ष में स्पष्ट स्थगन आदेश भी जारी किया गया।पुलिस सहित राजस्व कर्मियों के संज्ञान में पूरा मामला भी है। इसके बावजूद द्वितीय पक्ष विवादित भूमि पर निर्माण करा रहा है। यह निर्माण नहीं, न ही इसे दबंग का दुस्साहस कहा जाएगा। बल्कि यह कानून व्यवस्था की मजाक है। जो एक चिंतनीय विषय है। ग्रामीण गणेश  की बण्डा में स्थित भूमि गाटा संख्या 373 पर विवाद है। जिसमे सिविल जज जूनियर डिवीजन द्वारा 19 जुलाई 2024 को स्थगन आदेश जारी किया गया। लेकिन दबंग विश्राम सिंह बण्डा पुलिस की मिलीभगत से क़ानून और आदेश को पैरों तले रौंदकर खुलेआम निर्माण कार्य करा रहा है। वादी गणेश थाने से लेकर जिला मुख्यालय तक के चक्कर काट रहा है। लेकिन उसकी सुनने वाला शायद कोई नहीं है। धन्य है शाहजहाँपुर का पुलिस प्रशासन जहाँ अपने हक के लिए भी लोगों को एड़ियां रगड़नी पड़तीं हैं।

Chief Minister Office Uttar Pradesh DGP Office, Lucknow, U.P. ADG ZONE BAREILLY SP Sha Pro Suresh Kumar Khanna Dharmendra Pratap Singh DM Shahjahanpur UP Police