सागर SP पद से हटाए जाने के चार दिन बाद IPS अनुराग सुजानिया का इस्तीफा, पुलिस महकमे में हलचल
मध्यप्रदेश पुलिस महकमे से बड़ी खबर सामने आई है। 2014 बैच के IPS अधिकारी अनुराग सुजानिया ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने सोमवार को राज्य सरकार को अपना त्यागपत्र सौंपा और इस्तीफे के पीछे व्यक्तिगत कारण बताए हैं।
बता दें कि 27 अक्टूबर को राज्य सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए अनुराग सुजानिया को सागर SP के पद से हटाकर भोपाल पुलिस मुख्यालय में सहायक पुलिस महानिरीक्षक (AIG) के पद पर पदस्थ किया था। उनकी जगह संजीव कुमार सिन्हा को सागर का नया SP बनाया गया था।
गौरतलब है कि सुजानिया का नाम इससे पहले मुरैना और सागर में हुए जहरीली शराब कांड के दौरान भी चर्चा में रहा था। मुरैना में जहरीली शराब से 24 से अधिक लोगों की मौत हुई थी, जबकि सागर में भी 15 लोगों की जान गई थी।
इस्तीफे की खबर सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है। वहीं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज पुलिस मुख्यालय पहुंचकर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक करेंगे।
#gwalior