वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी के निर्देशन में जनपद खीरी पुलिस की अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही; विगत 02 माह 15 दिवस में जनपद के थानो द्वारा 118 नई हिस्ट्रीशीट खोली गईं, 116 अभियुक्त श्रेणी-A एवं 02 अभियुक्त श्रेणी-B में चिन्हित
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी, डॉ0 ख्याति गर्ग के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने, आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों को चिन्हित करने तथा उनकी गतिविधियों पर सतत निगरानी रखने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाकर लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है । उक्त अभियान के क्रम में जनपद के समस्त थानों द्वारा अपराधियों के आपराधिक इतिहास एवं गतिविधियों की गहन समीक्षा करते हुए विगत 02 माह 15 दिवस में कुल 118 नई हिस्ट्रीशीट खोली गई हैं । इनमें श्रेणी-A के अंतर्गत 116 अभियुक्तों तथा श्रेणी-B के अंतर्गत 02 अभियुक्तों की हिस्ट्रीशीट खोली गई हैं ।
हिस्ट्रीशीट खोले जाने की इस कार्यवाही के माध्यम से चिन्हित अभियुक्तों की आपराधिक गतिविधियों पर निरंतर निगरानी रखी जाएगी तथा उनकी गतिविधियों एवं आपराधिक प्रवृत्तियों के दृष्टिगत नियमानुसार आवश्यक निरोधात्मक एवं वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।
खीरी पुलिस द्वारा अपराधियों की पहचान, उनकी गतिविधियों की निगरानी एवं आपराधिक नेटवर्क पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के लिए निरंतर सुनियोजित रणनीति के तहत कार्यवाही की जा रही है। जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने हेतु खीरी पुलिस प्रतिबद्ध है।
