लखीमपुर में रात 3 बजे बड़ी वारदात! पाइप के सहारे घर में घुसे बदमाश, तमंचे के बल पर लूटे 50 हजार और 2 मोबाइल

India100news
0

 "लखीमपुर में रात 3 बजे बड़ी वारदात! पाइप के सहारे घर में घुसे बदमाश, तमंचे के बल पर लूटे 50 हजार और 2 मोबाइल


"

लखीमपुर खीरी शहर के मोहल्ला महाराज नगर में बुधवार रात करीब 3 बजे बदमाशों ने एक घर में धावा बोल दिया। बताया जा रहा है कि बदमाश घर के बाहर लगे पाइप के सहारे अंदर दाखिल हुए और तमंचा दिखाकर 50 हजार रुपये और दो मोबाइल फोन लूट ले गए। विरोध करने पर गोली मारने की धमकी भी दी गई।

पूरी वारदात का एक संदिग्धसीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है, जिसमें वह पाइप के सहारे ऊपर चढ़ता दिख रहा है।

पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान में जुटी है। सीओ सिटी ने बताया कि जांच चल रही है।

रात में सतर्क रहें, अपने घर के बाहर की लाइट चालू रखें और कोई संदिग्ध दिखे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें।

#LakhimpurKheri #MaharajNagar #KheriNews #BreakingNews #TNNewsLMP #UPNews #Loot

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)