जालौन में कालपी बार एसोसिएशन अध्यक्ष हत्याकांड का बड़ा खुलासा! 10 लाख की सुपारी, 32 बीघा जमीन बना हत्या की वजह

0 India100news

 #जालौन में कालपी बार एसोसिएशन अध्यक्ष हत्याकांड का बड़ा खुलासा! 10 लाख की सुपारी, 32 बीघा जमीन बना हत्या की वजह



जालौन के कालपी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता गयादीन अहिरवार (68) की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक, 32 बीघा जमीन के विवाद में अधिवक्ता की हत्या कराने के लिए 10 लाख रुपये की सुपारी दी गई थी।


🔴 किसने दी सुपारी?


पुलिस के अनुसार, मैनपुरी निवासी और वर्तमान में कानपुर में रह रहे ठेकेदार इंद्रजीत यादव ने हत्या की सुपारी कानपुर के मोनू यादव को दी थी। मोनू पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।


🔴 तीन शूटरों के जरिए वारदात को दिया अंजाम


पुलिस का दावा है कि मोनू ने तीन शूटरों सर्वेश शुक्ला, आशीष विश्वकर्मा और केशव कटियार के जरिए 31 अक्टूबर को गयादीन अहिरवार का कार से अपहरण कराया।


इसके बाद गुजैनी में उनकी हत्या कर शव नहर में फेंक दिया गया।


🔴 व्हाट्सएप चैट से खुली साजिश की परतें


एसपी सुरेश चंद रावत के मुताबिक, मोनू के पिता अजय के मोबाइल से इंद्रजीत और मोनू के बीच घटना से पहले और बाद की व्हाट्सएप चैट मिली हैं। पुलिस ने इन्हीं के आधार पर हत्या की साजिश और सुपारी दिए जाने का खुलासा किया है।


पुलिस ने तीनों कथित शूटरों और सुपारी देने के आरोपी इंद्रजीत यादव को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में गैंगस्टर एक्ट और एनएसए के तहत कार्रवाई की बात भी कही गई है।


⚖️ 32 बीघा जमीन का विवाद, 10 लाख की सुपारी और एक वरिष्ठ अधिवक्ता की हत्या!


📢 इस मामले पर अपने विचार कमेंट में रखें। खबर को लाइक और शेयर करें तथा ऐसी ही बड़ी खबरों के लिए खबरबाज को फॉलो करें।


#JalaunNews #KalpiNews #AdvocateMurder #BreakingNews #UPPolice #CrimeNews #Jalaun #Kalpi #खबरबाज #जालौन #कालपी #बड़ीखबर

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

About Us

Developers. Simple and elegant themes for making it more comfortable