अयोध्या रोजगार मेले में चमकी युवाओं की किस्मत: 30 कंपनियों ने 1258 युवाओं को दिए जॉब ऑफर, दुबई और यूरोप में भी मिले नौकरी के अवसर

0 India100news

 अयोध्या रोजगार मेले में चमकी युवाओं की किस्मत: 30 कंपनियों ने 1258 युवाओं को दिए जॉब ऑफर, दुबई और यूरोप में भी मिले नौकरी के अवसर #AyodhyaRojgarMela #JobFair2026 #EmploymentNews #AyodhyaNews #YogiGovt


================

रामनगरी अयोध्या में रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सोमवार को आयोजित वृहद रोजगार मेला नई उम्मीदें लेकर आया। मेले में स्थानीय व राष्ट्रीय स्तर के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी युवाओं को नौकरी के सुनहरे अवसर प्राप्त हुए। एक अंतरराष्ट्रीय भर्ती कंपनी द्वारा संयुक्त अरब अमीरात (दुबई और अबूधाबी) में कंस्ट्रक्शन और डिलीवरी राइडर के पदों के लिए युवाओं का पंजीकरण किया गया, जबकि यूरोप के विभिन्न देशों में वेयरहाउस वर्कर और ड्राइवर के पदों पर नियुक्ति के लिए भी इच्छुक अभ्यर्थियों से सीधे आवेदन लिए गए।


दिन भर चले इस रोजगार मेले में देश भर से पहुंची कुल 30 प्रतिष्ठित कंपनियों ने साक्षात्कार और स्क्रीनिंग के उपरांत करीब 1258 अभ्यर्थियों को मौके पर ही जॉब ऑफर प्रदान किए। मेले में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक और परास्नातक (PG) की शैक्षिक योग्यता रखने वाले युवाओं के अलावा आईटीआई (ITI) और पॉलिटेक्निक डिप्लोमा धारक तकनीकी अभ्यर्थियों ने भी बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। कंपनियों ने कंस्ट्रक्शन, मैन्युफैक्चरिंग, रिटेल, मार्केटिंग और सिक्योरिटी सर्विसेज सहित कई प्रमुख क्षेत्रों में नियुक्तियों के प्रस्ताव दिए। मेले में अयोध्या और उत्तर प्रदेश के अलावा गुजरात, गुरुग्राम, हरियाणा, पंजाब और चेन्नई जैसे औद्योगिक केंद्रों से आई कंपनियों ने योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया।


कार्यक्रम के दौरान बीकापुर विधायक अमित सिंह चौहान ने रोजगार मेले का दौरा किया और विभिन्न कंपनियों के भर्ती स्टॉलों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने चयनित युवाओं को बधाई देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें घर-द्वार पर रोजगार के साधन उपलब्ध कराने के लिए समय-समय पर सभी जिलों में ऐसे मेलों का आयोजन कर रही है। उन्होंने कहा कि इन आयोजनों से न केवल स्थानीय प्रतिभाओं को मंच मिल रहा है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी उत्तर प्रदेश के युवाओं की कुशलता को पहचान मिल रही है।


( चित्र - A.I द्वारा निर्मित )

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

About Us

Developers. Simple and elegant themes for making it more comfortable