पुवायां से किन्नर को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, पुलिस से शिकायत
बधाई मांगने जाने की बात कहकर घर से निकला था किन्नर, गंगसरा के युवक पर आरोप; सीओ बोले- जांच जारी
पुवायां, शाहजहांपुर। पुवायां क्षेत्र में एक किन्नर को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में घनश्यामपुर खुर्द निवासी गुड्डू किन्नर ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
गुड्डू किन्नर के मुताबिक, पीलीभीत जिले के सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र के गांव पटिहन निवासी एक किन्नर पिछले छह महीने से उनके साथ रहकर विवाह और अन्य मांगलिक कार्यक्रमों में बधाई मांगने का काम करता था। इसी दौरान उसकी पहचान गंगसरा गांव के एक युवक से हो गई। आरोप है कि बीते 22 अक्टूबर को उक्त किन्नर बधाई मांगने जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। बाद में जानकारी मिली कि गंगसरा निवासी युवक उसे अपने साथ कहीं ले गया है। इसके बाद गुड्डू किन्नर ने पुलिस को तहरीर देकर मामले में कार्रवाई की मांग की।
इस संबंध में सीओ पुवायां प्रवीण मलिक ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
.jpg)
