छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर महापौर ने किया छठ घाट का निरीक्षण

0 India100news

 छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर महापौर ने किया छठ घाट का निरीक्षण


लोधीपुर पुल स्थित घाट पर तत्काल कार्य शुरू कराने के दिए निर्देश, साफ-सफाई और प्रकाश व्यवस्था समय से पूरी करने को कहा


शाहजहांपुर। आगामी छठ महापर्व को लेकर नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में महापौर श्रीमती अर्चना वर्मा ने शनिवार को लोधीपुर पुल स्थित छठ घाट का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर ही नगर निगम की टीम को बुलाकर आवश्यक कार्य तत्काल शुरू कराने के निर्देश दिए।


निरीक्षण के दौरान महापौर ने घाट पर चल रहे निर्माण कार्यों एवं अन्य व्यवस्थाओं की प्रगति देखी। उन्होंने स्थानीय लोगों और पूर्वांचल महासभा के पदाधिकारियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं, सुझाव और आवश्यकताओं की जानकारी भी ली।


महापौर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि छठ पूजा से पहले घाट पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा सहित श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़े सभी आवश्यक कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूरे कराए जाएं। उन्होंने कहा कि छठ महापर्व के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए और सभी व्यवस्थाएं समय से दुरुस्त की जाएं।


इस दौरान पूर्वांचल महासभा के पदाधिकारी एवं नगर निगम के संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

आपका अपना शहर Aapka Apna Shahar

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

About Us

Developers. Simple and elegant themes for making it more comfortable