#पीईटी परीक्षा को लेकर 30 अक्टूबर को स्कूल-कॉलेज बंद, डीएम ने जारी किया आदेश
**सभी बोर्ड के विद्यालयों और महाविद्यालयों में रहेगा शैक्षणिक अवकाश, ड्यूटी वाले शिक्षक-कर्मचारियों को नहीं मिलेगी छुट्टी**
**शाहजहांपुर।** पीईटी-2026 की लिखित परीक्षा को देखते हुए जिले में 30 अक्टूबर को शैक्षणिक अवकाश घोषित किया गया है। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने शुक्रवार को स्कूल-कॉलेजों में अवकाश रखने के निर्देश जारी किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक, जिले के सभी बेसिक और माध्यमिक विद्यालयों के साथ मान्यता प्राप्त सीबीएसई, आईसीएसई और अन्य बोर्ड के स्कूलों में भी शैक्षणिक अवकाश रहेगा। इसके अलावा सभी महाविद्यालय भी इस आदेश के दायरे में आएंगे। हालांकि, परीक्षा संपन्न कराने के लिए जिन शिक्षकों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, उन्हें निर्धारित जिम्मेदारियां निभानी होंगी। अन्य शिक्षक और कर्मचारी विद्यालय पहुंचकर विभागीय और संस्थागत कार्यों का निस्तारण करेंगे। डीएम ने सभी संबंधित शिक्षण संस्थानों को आदेश का पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।
Dharmendra Pratap Singh
.jpg)
