कोई टाइटल नहीं

0

 🚔#शाहाबाद में IPS अधिकारी व क्षेत्राधिकारी के तबादले के बाद बड़ा पुलिस फेरबदल


थाना प्रभारी से लेकर चौकी प्रभारियों तक बदली जिम्मेदारी, 14 पुलिसकर्मियों की नवीन तैनाती


#हरदोई-शाहाबाद में आईपीएस अधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी के स्थानांतरण की सूची जारी होने के बाद अब पुलिस विभाग में एक और बड़ा फेरबदल किया गया है। जिले में कानून-व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से थाना प्रभारी, थानाध्यक्ष एवं चौकी प्रभारियों समेत कुल 14 पुलिसकर्मियों की तैनाती में बदलाव किया गया है।


जारी स्थानांतरण सूची के मुताबिक कई पुलिसकर्मियों को उनके वर्तमान कार्यस्थल से हटाकर नई जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि कुछ चौकी प्रभारियों को थानों की कमान दी गई है। वहीं कुछ पुलिसकर्मियों को पुलिस लाइन भेजा गया है।


#सबसे प्रमुख बदलाव में निरीक्षक अतुल कुमार सिंह को पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक थाना बेनीगंज बनाया गया है। वहीं निरीक्षक अनिल कुमार को पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक थाना कछौना की जिम्मेदारी सौंपी गई है।


इसके अलावा उपनिरीक्षक अमित कुमार सिंह को थाना कछौना से थाना अरवल का थानाध्यक्ष बनाया गया है। उपनिरीक्षक दीपक कुमार को चौकी प्रभारी प्रतापनगर थाना बेनीगंज से थानाध्यक्ष हरियावां की जिम्मेदारी दी गई है।


#इसी क्रम में कई चौकी प्रभारियों और थानाध्यक्षों को भी नई तैनाती मिली है। प्रभु नारायण पाल, कैलाश चन्द्र यादव, राकेश चौधरी, रोहित कुमार पाण्डेय, राकेश कुमार, विशाल पुंडीर, वरुण शुक्ला, अजय तोमर, अतुल गुप्ता और आशीष त्यागी समेत कुल 14 पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है।


🔴 तबादलों के बाद #बदलेगा पुलिसिंग का समीकरण


शाहाबाद में आईपीएस अधिकारी और क्षेत्राधिकारी के स्थानांतरण के बाद सामने आई इस नई तबादला सूची को जिले में चल रहे पुलिस प्रशासन के व्यापक फेरबदल के तौर पर देखा जा रहा है। थाना और चौकी स्तर पर नई जिम्मेदारियां मिलने के बाद अब संबंधित अधिकारियों के सामने अपने-अपने क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग को बेहतर बनाने की चुनौती होगी।

Swatantra Prabodh dm office hardoi DGP Office, Lucknow, U.P. Chief Minister Office Uttar Pradesh Hardoi Police अनिल पान्डेय पिन्टू Rajni Tiwari

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)