लिप्टिस के पेड़ों के रुपये के विवाद में मारपीट, दो गिरफ्तार
पुवायां। लिप्टिस के पेड़ों की बिक्री के रुपये को लेकर हुए विवाद में हुई मारपीट के मामले में पुवायां पुलिस ने दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त दो डंडे भी बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, 18 सितंबर को ग्राम सदापुर निवासी वादिनी की तहरीर पर सोबरन, शिवसरन उर्फ चन्ने, अहिबरन और संजय के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि लिप्टिस के पेड़ों के रुपये को लेकर ओमप्रकाश के साथ विवाद के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे रामकृपाल के साथ मारपीट की गई। आरोप है कि सोबरन ने रामकृपाल का गला दबा दिया, जिससे वह बेहोश होकर गिर गए और उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।
शनिवार को पुलिस ने मामले में वांछित शिवसरन उर्फ चन्ने (35) और सोबरन (55), निवासी सदापुर, को निगोही रोड से जठियापुर बुजुर्ग जाने वाले रास्ते के मोड़ से दोपहर 2:19 बजे गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर सदापुर के पास पानी की टंकी के सामने गन्ने के खेत से दो डंडे बरामद किए गए। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

एक टिप्पणी भेजें