***संत सुखदेव सिंह स्कूल में बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़***
***बंडा रोड टीब्भी स्थित संत सुखदेव सिंह स्कूल में क्षमता से अधिक बच्चों को ई-रिक्शा में बैठाकर सड़क पर दौड़ाने का आरोप***
***संत सुखदेव स्कूल में मोटर यान नियमावली से लेकर अन्य चीजों का भी किया जा रहा खुला उल्लंघन, विद्यालय प्रबंधन अपनी जिम्मेदारी से झाड़ रहा पल्ला***
***विद्यालय में पढ़ने वाले नाबालिग बच्चों के भविष्य के साथ-साथ नाबालिग बच्चों की जान के साथ स्कूल प्रशासन कर रहा खिलवाड़, जिम्मेदारों ने साधी चुप्पी**
खुटार। बंडा रोड टीब्भी स्थित संत सुखदेव सिंह स्कूल में बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। आरोप है कि स्कूल आने-जाने वाले बच्चों को क्षमता से अधिक संख्या में ई-रिक्शा में बैठाकर सड़क पर ले जाया जा रहा है। भीड़भाड़ वाली जगह पर ई-रिक्शा के सड़क पर दौड़ने से कभी भी बड़ा हादसा होने की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, बच्चों को स्कूल तक लाने-ले जाने के दौरान ई-रिक्शा में निर्धारित क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाया जाता है। कई बार बच्चों की संख्या इतनी अधिक होने की बात कही जा रही है कि उनके सुरक्षित बैठने तक की पर्याप्त व्यवस्था नहीं रहती। ऐसे में सड़क पर चलने वाले अन्य वाहनों के बीच बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि संत सुखदेव सिंह स्कूल प्रबंधन को बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए परिवहन व्यवस्था की निगरानी करनी चाहिए। वहीं, प्रशासन और संबंधित विभाग की ओर से भी स्कूल वाहनों की जांच तथा निर्धारित क्षमता के अनुपालन को लेकर समय समय पर कार्यवाही करनी चाहिए। यदि क्षमता से अधिक बच्चों को ई-रिक्शा में बैठाकर परिवहन किया जा रहा है तो जिम्मेदार विभागों की नजर इस व्यवस्था पर क्यों नहीं पड़ रही है। क्या किसी बड़े हादसे के बाद ही जिम्मेदार अधिकारी जागेंगे।
Yogi Adityanath Government of UP DM Shahjahanpur Admfr Shahjahanpur Cdo Shahjahanpur B S A Shahjahanpur Dios Shahjahanpur Sdm Powayan UP Police शाहजहाँपुर पुलिस

एक टिप्पणी भेजें