### *मथुरा में बड़ा हादसा: कोसी की राधा विहार कॉलोनी में गैस पाइपलाइन में लगी भीषण आग, मकान जलकर खाक, लाखों का नुकसान*
*मथुरा/कोसीकलां।* थाना कोसी क्षेत्र की राधा विहार कॉलोनी में रविवार देर शाम एक बड़ा हादसा हो गया। सड़क के नीचे बिछाई जा रही गैस पाइपलाइन में अचानक लीकेज होने से भीषण आग भड़क उठी।
आग की तेज लपटों ने देखते ही देखते पास ही स्थित मुकुट के मकान को अपनी चपेट में ले लिया। आग को देख पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोगों में हड़कंप मच गया।
*3 घंटे बाद पाया काबू*
घटना की सूचना मिलते ही कोसी पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। करीब 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन मकान में रखा सामान जलने से लाखों रुपये का नुकसान बताया जा रहा है।
पुलिस ने इलाके को सील कर गैस सप्लाई को बंद कराया और जांच शुरू कर दी है।
> *स्थानीय लोगों का कहना है कि पाइपलाइन बिछाने के दौरान सुरक्षा मानकों का ध्यान नहीं रखा गया, जिसके चलते ये हादसा हुआ।*

